Vedant Hospital

Our Doctors

सामान्य चिकित्सा एवं गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी (General Medicine & Gastroenterology)

डॉ. अवनीश गौड़ (शर्मा)

एम.डी. (जनरल मेडिसिन), पीजीसीडीएम, एफआईजीई

शैक्षणिक योग्यता

  • एम.डी. (जनरल मेडिसिन) – इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, इंदौर
  • पीजीसीडीएम (डायबिटीज मैनेजमेंट) – टोटल कॉलेज, इंदौर
  • फेलोशिप – जीआई एंडोस्कोपी – मेदांता द मेडिसिटी
  • फेलोशिप – गैस्ट्रोएंटरोलॉजी – अपोलो हॉस्पिटल, नई दिल्ली

प्रमुख विशेषज्ञता

  • पेट एवं आंतों के रोग
  • एंडोस्कोपी जांच एवं उपचार
  • लीवर एवं अग्न्याशय रोग
  • कब्ज, दस्त, एसिडिटी, आईबीएस
  • मधुमेह एवं थायरॉइड रोग
  • मोटापा एवं उच्च रक्तचाप
  • त्वचा संबंधी रोग एवं सामान्य बीमारिया

संबद्ध संस्थान

  • गजरा राजा मेडिकल कॉलेज एवं जयारोग्य हॉस्पिटल, ग्वालियर
  • सुयश गैस्ट्रो एवं लिवर हॉस्पिटल, रायपुर

डॉ. अवनीश गौड़ जनरल मेडिसिन एवं गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के अनुभवी विशेषज्ञ हैं। उन्होंने मेदांता मेडीसिटी गुरुग्राम एवं नई दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्थानों से एंडोस्कोपी एवं पाचन तंत्र संबंधी रोगों में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वे पेट, लीवर, मधुमेह, थायरॉइड एवं जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के आधुनिक, सुरक्षित एवं रोगी-केन्द्रित उपचार प्रदान करते हैं।

प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग (Obstetrics and Gynecology)

डॉ. प्रतिभा तोमर

एम बी बी एस एम एस, लैप्रोस्कोपिक सर्जन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ

शैक्षणिक योग्यता

  • MS (OBG & Gyn.) मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (MLNMC), इलाहाबाद
  • MBBS किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMC), लखनऊ गोल्ड मेडलिस्ट (5)
  • लैप्रोस्कोपिक ट्रेनिंग डॉ. धोरपड़े एंडोस्कोपी सेंटर, महाराष्ट्र

प्रमुख विशेषज्ञता

  • सामान्य एवं उच्च जोखिम गर्भावस्था का प्रबंधन
  • नॉर्मल डिलीवरी एवं ऑपरेटेड डिलीवरी (फोर्सेप्स, वैक्यूम)
  • सिजेरियन सेक्शन (कठिन एवं Multiple Previous LSCS का अनुभव)
  • लैप्रोस्कोपिक सर्जरी एवं प्रक्रियाएँ (डायग्नोस्टिक लैप, ओवेरियन सिस्टेक्टॉमी, ओवेरियन ड्रिलिंग, एक्टोपिक प्रेगनेंसी, मायोमेक्टॉमी, ट्यूबल लिगेशन, TLH, LAVH, हिस्टेगरेक्नॉमी एवं अन्य
  • एवं अन्य) हिस्टेरेक्टॉमी (वजाइनल, TAH, नॉन-डिसेंट, रेडिकल हिस्टेरेक्टॉमी, वजाइनल वॉल्ट सस्पेंशन)
  • लैप्रोटोमी – रप्चर यूटरस, रप्बर एक्टोपिक प्रेगनेंसी, रिपेयरिंग ऑफ रप्चर यूटेरस
  • प्रजनन स्वास्थ्य बांझपन का उपचार, MTP विधि लैप लिगेशन, सक्शन एवं इवैक्यूएशन
  • सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, कोल्पोस्कोपी एवं क्रायो-कॉटरी
  • एंटेनाटल एवं पेरिनाटल केयर

कार्य अनुभव

  • हीलिंग टच हॉस्पिटल (पार्क ग्रुप), अंबाला
  • स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग एम. एम. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, मुलाना (हरियाणा)
  • कल्पना चावला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, करनाल (हरियाणा)
  • अल्केमिस्ट हॉस्पिटल, पंचकूला (हरियाणा)
  • दीन दयाल उपाध्याय (DDU) हॉस्पिटल, नई दिल्ली
  • स्वरूप रानी नेहरू एवं सहयोगी अस्पताल, MLN मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद

डॉ. प्रतिभा तोमर एक अनुभवी एवं समर्पित स्त्री रोग विशेषज्ञ, लैप्रोस्कोपिक सर्जन एवं प्रसूति विशेषज्ञ हैं, जिन्हें सामान्य एवं जटिल गर्भावस्था, हाई रिस्क प्रेगनेंसी, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, हिस्टेरेक्टोमी एवं बांझपन उपचार में विशेषता प्राप्त हैं। वे पूर्ण समर्पण के साथ सुरक्षित, आधुनिक एवं करूणामय महिला स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती हैं।

हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग (Orthopedics)

डॉ. दीपेश सक्सेना

एमएस (ऑर्थोपेडिक्स)
अस्थि रोग विशेषज्ञ

शैक्षणिक योग्यता

  • एमबीबीएस – बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर
  • एमएस (ऑर्थोपेडिक्स) – गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर
  • फेलोशिप – जॉइंट रिप्लेसमेंट (रोबोटिक एवं पारंपरिक) – मरेंगो एशिया हॉस्पिटल
  • सीपीसीआर – प्राइमरी रूमेटॉयड केयर (मैक्स हेल्थकेयर से संबद्ध)

प्रमुख विशेषज्ञता

  • घुटना प्रत्यारोपण
  • कूल्हा प्रत्यारोपण
  • रोबोटिक जॉइंट सर्जरी
  • फ्रैक्चर एवं दुर्घटना उपचार
  • गठिया रोग उपचार
  • खेल चोट एवं रीढ़ रोग

सीनियर रेजिडेंसी एवं प्रशिक्षण

  • एसआरवीएस मेडिकल कॉलेज
  • प्राइमस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली
  • उन्नत प्रशिक्षण – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

डॉ. दीपेश सक्सेना एक अनुभवी अस्थि रोग एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन हैं, जिन्हें रोबोटिक एवं पारंपरिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त है। उन्होंने दिल्ली एवं गुरुग्राम के प्रमुख अस्पतालों में कार्य करते हुए 1000 से अधिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं। वे आधुनिक, सुरक्षित एवं रोगी-केन्द्रित उपचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

मस्तिष्क एवं तंत्रिका शल्य चिकित्सा (Neurosurgery)

डॉ. मयंक जेसवानी

एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच (न्यूरोसर्जरी)
FIAEN (बेल्जियम, यूरोप)

शैक्षणिक योग्यता

  • एमबीबीएस – महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर
  • एमएस (जनरल सर्जरी) – श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा
  • एमसीएच (न्यूरोसर्जरी) – गजराराजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर
  • FIAEN फेलोशिप – यूज़ेड ब्रुसेल्स, बेल्जियम

प्रमुख विशेषज्ञता

  • ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी
  • एंडोस्कोपिक (छोटे चीरे से) सर्जरी
  • स्लिप डिस्क एवं रीढ़ रोग
  • ब्रेन ट्यूमर
  • लकवा (पैरालिसिस) उपचार
  • सिर की चोट एवं ट्रॉमा

डॉ. मयंक जेसवानी एक अनुभवी न्यूरो सर्जन हैं, जिन्होंने बेल्जियम से उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वे ब्रेन एवं स्पाइन रोगों के आधुनिक, सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार में विशेषज्ञ हैं और मरीजों को बेहतर एवं शीघ्र रिकवरी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग (General Surgery)

डॉ. शिवम शर्मा

एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच (न्यूरोसर्जरी)
एडवांस लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन

शैक्षणिक योग्यता

  • एमबीबीएस – चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, भोपाल
  • एमएस (जनरल सर्जरी) – महारिषि मार्कंडेश्वर डीम्ड यूनिवर्सिटी, मुलाना, अंबाला (हरियाणा)
  • FIAGES – एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में फेलोशिप

प्रमुख विशेषज्ञता

  • लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (दूरबीन द्वारा ऑपरेशन)
  • पित्त की थैली एवं पित्त नली की पथरी का ऑपरेशन
  • अपेंडिक्स का लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन
  • सभी प्रकार के हर्निया का ऑपरेशन
  • ओवेरियन सिस्ट का ऑपरेशन
  • बवासीर, फिशर एवं फिस्टुला का उपचार
  • स्तन की गांठ (Breast Lump) एवं ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी
  • थायरॉइड एवं पैरोटिड सर्जरी
  • पेट की सभी प्रकार की गांठ एवं सर्जरी
  • हाइड्रोसील का ऑपरेशन

डॉ. शिवम शर्मा एक अनुभवी एडवांस लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन हैं, जिन्हें आधुनिक तकनीकों द्वारा दूरबीन से सर्जरी करने में विशेष दक्षता प्राप्त है। वे सुरक्षित, कम दर्द वाली एवं शीघ्र रिकवरी वाली सर्जरी के लिए जाने जाते हैं।

सामान्य चिकित्सा विभाग (General Medicine)

डॉ. अनुराग सिंह सिकरवार

एमडी ( इंटरनल मेडिसिन )
कंसल्टेंट – मेडिसिन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ | ग्वालियर

शैक्षणिक योग्यता

  • एमबीबीएस – गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर
  • एमडी (जनरल मेडिसिन) – गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर
  • पूर्व सीनियर रेजिडेंट – कार्डियोलॉजी – गजरा राजा मेडिकल कॉलेज

प्रमुख विशेषज्ञता

  • क्रिटिकल केयर एवं आईसीयू प्रबंधन
  • नॉन-इनवेसिव कार्डियोलॉजी
  • आपातकालीन उपचार
  • उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह
  • थायरॉइड रोग
  • हृदय रोग एवं छाती में दर्द
  • मोटापा एवं जीवनशैली संबंधी रोग

डॉ. अनुराग सिंह सिकरवार एक अनुभवी फिजिशियन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ हैं, जिन्हें क्रिटिकल केयर, कार्डियोलॉजी एवं जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के उपचार में विशेष दक्षता प्राप्त है। ग्वालियर में सेवाएं प्रदान करते हुए इन्होंने प्रतिष्ठित शासकीय संस्थानों में कार्य किया तथा कोविड-19 महामारी के दौरान गंभीर आईसीयू मरीजों का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया।

कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन एवं नियोनेटोलॉजिस्ट (Pediatric)

डॉ. अंकित तिवारी

एम बी बी एस, एम डी (पीडियाट्रिक्स), कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन एवं नियोनेटोलॉजिस्ट

शैक्षणिक योग्यता

  • एम बी बी एस – रुक्मणिबेन दीपचंद गार्डी मेडिकल कॉलेज, उज्जैन (2019)
  • एम डी (पीडियाट्रिक्स) – इंडेक्स मेडिकल कॉलेज (2025)
  • लाइफ मेंबर – इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP)

प्रमुख विशेषज्ञता

  • कॉम्प्रिहेंसिव डायग्नोस्टिक केयर
  • क्रॉनिक डिजीज मैनेजमेंट
  • इमरजेंसी मेडिकल इंटरवेंशन
  • प्रिवेंटिव हेल्थकेयर
  • नवजात शिशु देखभाल (नियोनेटल केयर)

कार्य अनुभव

प्रयास मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, ग्वालियर

डॉ. अंकित तिवारी प्रयास मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, ग्वालियर में कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन एवं नियोनेटल स्पेशलिस्ट हैं। वे एम बी बी एस एवं एम डी (पीडियाट्रिक्स) की उपाधि रखते हैं तथा इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) के लाइफ मेंबर हैं। वे ग्वालियर एवं आसपास के क्षेत्र के मरीजों को विश्वस्तरीय एवं संवेदनशील बाल चिकित्सा सेवाएं प्रदान करते हैं।

यूरोलॉजी एवं रीनल ट्रांसप्लांट (Urology)

डॉ. उदित बोहरे

एम एस, एम सीएच, कंसल्टेंट - यूरोलॉजी एवं रीनल ट्रांसप्लांट

शैक्षणिक योग्यता

  • एम सीएच (यूरोलॉजी) – महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज, जयपुर
  • एम एस (जनरल सर्जरी) – गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर
  • एम बी बी एस – गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर

प्रमुख विशेषज्ञता

  • रीनल ट्रांसप्लांटेशन एवं रीनो-वेस्कुलर सर्जरी (लगभग 900 प्रक्रियाओं का अनुभव)
  • लैप्रोस्कोपिक एवं ओपन डोनर नेफ्रेक्टॉमी
  • रीनल ग्राफ्ट इम्प्लांटेशन एवं वैस्कुलर एनास्टोमोसिस
  • एडवांस्ड एंडोयूरोलॉजी एवं लिथोट्रिप्सी (युरेटेरोस्कोपिक लिथोट्रिप्सी – URSL)
  • यूरिनरी ट्रैक्ट स्टोन प्रबंधन एवं पोस्ट-ऑपरेटिव केयर
  • पॉलीट्रॉमा प्रबंधन एवं इमरजेंसी सर्जिकल स्टेबलाइजेशन
  • जनरल एवं ट्रॉमा सर्जरी
  • यूरोलॉजिकल रिसर्च एवं क्लिनिकल ऑडिट

कार्य अनुभव

  • चिरायु मेडिकल कॉलेज, भोपाल
  • गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर
  • यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (USI)
  • एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI)
  • प्रकाशन (IJARS 2023) – युरेटेरोस्कोपिक लिथोट्रिप्सी के बाद बुखार एवं सेप्सिस के जोखिम कारकों का मूल्यांकन
  • प्रकाशन (जर्नल ऑफ एप्लाइड मेडिकल साइंसेज) – पॉलीट्रॉमा पेशेंट्स का सर्जिकल ऑडिट, ट्रॉमा सेंटर, ग्वालियर

डॉ. उदित बोहरे एक अनुभवी यूरोलॉजिस्ट एवं रीनल ट्रांसप्लांट सर्जन हैं, जिन्हें किडनी स्टोन उपचार, रीनल ट्रांसप्लांटेशन, एडवांस्ड एंडोयूरोलॉजी एवं ट्रॉमा सर्जरी में विशेषज्ञता प्राप्त है। वे लगभग 900 रीनल ट्रांसप्लांट प्रक्रियाओं में सहभागी रहे हैं तथा शिक्षण एवं शोध कार्य में भी सक्रिय योगदान देते हैं। वे पूर्ण समर्पण के साथ आधुनिक, सुरक्षित एवं करुणामय यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं।

Book an Appointment Today